• Sun. Feb 16th, 2025

यमुना निर्मलता को लेकर नाॅर्दन रेलवे युनियन आगे आई।

ByThe Dainik Khabar

Apr 28, 2023

नरेन्द्र कुमार,

नई दिल्ली: नाॅर्दन रेलवे मेन्स यूनियन के कार्यालय पर यमुना संसद पर चर्चा हुई इसमें दिल्ली पंचायत संघ ओर लोक संसद द्वारा यमुना संसद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

चर्चा में यमुना संसद के आयोजक रवि शंकर तिवारी जी ने कहा कि यमुना जी की अविरलता व निर्मलता के लिए सभी दिल्ली वासियों को आगे आना चाहिए। यमुना जी दिल्ली की जीवनदायनी है। बैठक में यूनियन के सचिव आर के मेहता ने कहा है कि पहली बार किसी संस्था ने यमुना जी की निर्मलता के लिए आवाज बुलंद की है ओर धीरे-धीरे जन जन तक यमुना जी की बात पहुंच रही है।

इस बैठक में पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव व सह प्रमुख सुनील शर्मा ने कहा कि 4 जून को यमुना जी पर मानव श्रृंखला के आह्वान पर दिल्ली के सभी गांवों को भागीदारी रहेगी।दिल्ली में अब यमुना जी व साहिबी नदी पर चर्चा होनी शुरू हो गई है पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि यमुना जी के विषय पर गांवों में पंचायत आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *